बिहार

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने टेका मत्था, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) ईशा फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रख्यात आध्यात्मिक संत सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने आज तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान तख्त प्रबंधन समिति की ओर से उनका पारंपरिक सम्मान किया गया।

तख्त पटना साहिब पहुंचने पर सिंह साहिब ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव को सिख परंपरा के अनुसार सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह एवं सुप्रीटेंडेंट दलजीत सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। दौरे के दौरान सद्गुरु जग्गी वासुदेव को दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन कराए गए। साथ ही उन्हें तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के गौरवशाली इतिहास और धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी भी दी गई। सद्गुरु जग्गी वासुदेव के तख्त पटना साहिब आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और प्रबंधन समिति में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: