झारखण्ड

दो दुकानों में नगदी समेत हजारों के सामान की हुई चोरी!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंग्ला जामाडोबा रोड स्तिथ दो दुकानों को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। दोनों दुकानों से पांच हज़ार नगद के अलावे हज़ारों रुपये के सामान चोर अपने साथ लेकर चले गए। फुशबंग्ला जामाडोबा रोड पर स्थित एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान और एक वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की है।रोशन स्टार मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान से नगद 5 हज़ार के अलावे गाड़ी धोने का वाशिंग मशीन, 5 कार्टून मोबिल, मोटरसाइकिल का पार्ट्स, सहित लगभग 45 हज़ार और जय हिंद वेल्डिंग दुकान से वेल्डिंग मसीन, ग्राइंडिंग मसीन ड्रिल मशीन केबल नट वाल्ट सहित करीब 30 से 40 हज़ार के सामानों की चोरी हो गयी है।भुक्तभोगी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग के संचालक शकील अंसारी और वेल्डिंग दुकानदार मंजूर अंसारी ने बताया कि रात को दुकान बंद कर घर चला गया था सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। वही उन्होंने आगे बताया कि शाम होते ही यहाँ शराबियों का जमावड़ा लग जाता है।वही मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है सूचना देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related posts

पिछले दिनों हुई चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिए गए

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी!

error: