क्राइमबिहार

दिनदहाड़े दुकानदार के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस की मुस्तैदी से 5 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर ओभर ब्रिज के पास दवंगो द्वारा एक युवक का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है, जहाँ अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए 5 घंटे के अंदर मर्चा मरची इलाके से अपहरण में उपयोग किये गए ऑटो के साथ अपहृत युवक को बरामद कर लिया. साथ ही अपहरण करने वाले एक सदस्य को जहाँ गिरफ्तार कर लिया, वही अन्य अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे. अपहरण की सारी वारदात पास के लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरण करने वाले सभी सदस्य की पहचान कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है की ओभर वृज के पास सौरभ उर्फ माइकल कपड़े का दुकान लगता है।, जहाँ कुछ दवंग लोग कपड़े खरीदने के लिए उसके दुकान पर आए थे पर कपड़ा खरीदे बिना उसके दुकान से चले गए. बाद में दबंग लोग फिर कपड़े दुकान में आ पहुंचे और दुकानदार से मोबाइल और पर्स छूट जाने की बात कह कर उससे अपना मोबाइल और पर्स की मांग की पर दुकानदार द्वारा उसका समान नही लेने की बात कहने पर दवंग काफी गुस्सा हुये और कुछ देर बाद एक ऑटो में सवार होकर चार लोग के साथ आ धमके और दुकानदार के साथ मारपीट कर दिनदहाड़े हथियार के नोक पर उसका अपहरण कर ऑटो पर बैठ कर चलते बने. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. अपहरण की सूचना मिलने ही मौके पर पहुँची पुलिस ने करवाई करते हुए 5 घंटे के अंदर एक अपहरणकर्ता को ऑटो के साथ गिरफ्तार किया है वही अन्य सदस्य फरार हो गए. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान में जुट गई है।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: