बिहार

सीसीटीवी में कैद हुआ सीसीटीवी कैमरा चुराने वाला चोर गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): शहर के महत्वाना मोहल्ले में स्थित हुसैन मार्केट के आंचल क्लॉथ में लगे चोरी गए सीसीटीवी चारों कैमरा को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने कैमरा चुराने वाले चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि शहर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से इलाके के लोग और पुलिस भी परेशान है। वही बताया जाता है कि थाना हाजत में बंद पकड़ा गया चोर मोहम्मद निशान से जब थाने की पुलिस पूछताछ कर रही थी तब वह पुलिसकर्मियों से ऐसे बात कर रहा था जैसे उसकी पुलिसकर्मियों से पुरानी जान पहचान है । चोरी में गिरफ्तार मो निशान के बातचीत करने के लहजे को देख फुलवारी थाना के पुलिस कर्मी भी बगले झांकने लगे बता दें कि मंगलवार की रात्रि में आंचल क्लॉथ के आसपास लगे कई कमरों में 4 सीसीटीवी कैमरे को एक चोर ने चुरा लिया था। इस चोरी की वारदात और चोर का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में देखने के बाद पुलिस टीम ने नया टोला के बैतूल करीम मस्जिद के पास रहने वाले युवक मोहम्मद निशान को गिरफ्तार कर लिया । थाना पुलिस ने पूछताछ में युवक मोहम्मद निशान ने चोरी करने की बात स्वीकार किया है । उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने चोरी गए चारों सीसीटीवी कैमरा को बरामद किया है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार चोर के बताएं गए बातों से इलाके में कई चोरी की वारदातों से पर्दा उठाया जा सकता है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया चार्टर डे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

error: