बिहार

पर्यावरण संरक्षण और देशप्रेम अभियान सैंकड़ों लोगों को बांटे पौधे, पौधों को पानी देकर संरक्षण का दिलाया संकल्प

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के संपतचक के प्रसिद्ध समाजसेवी बृजेश कुमार ने देश प्रेम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक सौ लोगों के बीच घूम घूम कर पौधे बांटे। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया की कंक्रीट और प्रदूषण के फैलते जंजाल से पृथ्वी को बचाने के इस मुहिम में आगे बढ़े और देश प्रेम का जज्बा दिखाएं। संपतचक बाजार के गोपालपुर बैरिया इलाहीबाग सोहगी समेत आसपास के इलाकों में घूमकर महिलाओं पुरुषों बुजुर्गों युवाओं को पौधे देकर समाजसेवी बृजेश ने इसके संरक्षण का आग्रह करते हुए कहा कि देश प्रेम के अभियान में हमसफर बने और अपने समाज व पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने में मदद करें। पौधे प्राप्त करने वाले । आयोजन में सहसंयोजक नितेश कुमार और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र कुमार के साथ ही स्थानीय लोगों में अभिषेक , सुजीत , संजीव , सनी , लक्ष्मी , विशाल , प्रदीप , हरेंद्र साव समेत अन्य को पौधों को पानी देकर भारत को सुंदर बनाने का संकल्प दिलाया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

जेपी सेनानी द्वारा आपातकाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया

error: