बिहार

प्राथमिक विद्यालय तोप नवाबगंज से फुलकाहा बाजार जाने वाली सड़क जर्जर

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंचरा पंचायत के तोप नवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय तोप नवाबगंज से फुलकाहा बाजार जाने वाली सड़क लगभग एक वर्ष पूर्व निर्माण किया गया था, जो जर्जर हो गया है। यहां तक की सड़क निर्माण कार्य किस संवेदक के द्वारा किया गया, कितनी लागत से बनाया गया, कोई पता नहीं है क्योंकि योजना बोर्ड कहीं भी लगा हुआ नहीं है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण संवेदक के द्वारा किया गया था, जो जर्जर हो गया है। एक सप्ताह पूर्व जर्जर सड़क का संवेदक के द्वारा कुछ गड्ढों को भरा गया परंतु भरे गए गड्ढों से गिट्टी उड़ने लगा है जिससे यहां के लोगों को पैदल चलने में काफी कठिनाई होती है, यहां तक की बाइक लेकर जा रहे कई लोगों ने गिट्टी उड़ जाने से फिसल चुके हैं फिसल जाने से कई लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि विभागीय पदाधिकारी के मिलीभगत से सड़क निर्माण कंपनी के संवेदक के द्वारा सड़क का घटिया निर्माण किया गया है। रोष प्रकट करते हुए मौके पर संजय यादव, वकील यादव, पंकज यादव, सुनील यादव, लखन यादव, सदानंद यादव, सत्यनारायण यादव, गुलाब पासवान, रमन पासवान आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: