बिहार

आग लगने पर बचाव के लिए अग्निशमन विभाग ने नुकड़ नाटक कर किया जागरूक

अररिया(रंजीत ठाकुर): अगलगी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशामक विभाग की टीम ने नरपतगंज प्रखण्ड के मधुरा पश्चिम एवं आस पास के गांव में जाकर जागरुकता अभियान चलाया।

अग्निशमन टीम व नुकड़ टीम के माध्यम से महिलाओं को रसोईघर में लापरवाही से गैस,चूल्हों आदि से आग लग जाने की स्थिति में हम कैसे आग पर काबू पा सकते हैं एवं अपना बचाव कर सकते हैं सहित अन्य जानकारियां अग्निशामक टीम ने नुकड़ नाटक करके बताया, इस अवसर पर जिला अग्निशामक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा,अग्निक-राजू रंजन बोस,संजीव कुमार,अग्निक चालक- सरूंन कुमार,निशान कुमार,संजय कुमार,नुकड़ टीम में दलनायक- प्रीतम कुमार मुंगेरिया एवं साथी कलाकार-विवेकानंद कुमार, विपिन, रोहित, कविता कुमारी,संगीता कुमारी ने आग से कैसे सुरक्षा कर सकते हैं इसके विषय में ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारी दिया।

टीम ने नुकड़ नाटक कर दिखाया की आग लग जाने की स्थिति में हम कैसे स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को मदद कर सकते है, आग लगने के तुरंत बाद आग को बालू से बुझाया जा सकता है, सबसे पहले बूढ़े बुजुर्ग एवं बच्चे को घर से बाहर निकाले एवं अग्निशमन टीम को फोन कर के जानकारी दें।

Related posts

उद्घाटन से पूर्व डीजीपी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान को जल अर्पित किया

पटना महिला महाविद्यालय में लघु नाट्य प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने उठाए समकालीन सामाजिक मुद्दे

6 सितंबर को पटना में गूंजेगी Gen-Z और Gen-Alpha की आवाज

error: