क्राइमबिहार

बेलगाम बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, पार्षद के घर पर ठाय-ठाय

बिहटा, आनंद मोहन। राजधानी में अपराधियों का ताडंव जारी है। एक बार फिर राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती करते हुए वार्ड पार्षद के घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। सोमवार की देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा नगर परिषद वार्ड संख्या 13 की पार्षद पूनम देवी के घर पर चढ़कर सोमवार की रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की है। गोलीबारी की इस घटना में वार्ड पार्षद पूनम देवी का बेटा निखिल कुमार बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisements
Ad 1

घटना की जानकारी मिलने ही बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। बिहटा पुलिस ने घटनास्थल से दो गोली भी बरामद किया है। प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: