बिहार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पटना के अहोरात्रकारी कक्ष में शुक्रवार को प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में अस्पताल की चिकित्सा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों ने अपने-अपने विभागों के कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विभागों में उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सकीय सेवाओं, मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यों का मूल्यांकन किया गया। जिन विभागों में कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रधानाचार्य ने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों के रख-रखाव तथा मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को नियमित रूप से विभागीय कार्यों की निगरानी करने एवं समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

Advertisements
Ad 1

बैठक में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं अस्पताल की विभिन्न सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अगली समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक के समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों एवं चिकित्सकों से अस्पताल की चिकित्सा एवं प्रशासनिक व्यवस्था में निरंतर सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related posts

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

विश्व जनसंपर्क दिवस पर पटना विमेंस कॉलेज में रणनीतिक पीआर पर विशेष व्याख्यान

error: