बिहार

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे जीवंत गांव (वाइब्रेंट विलेज) हटेवा में शुक्रवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की ओर से नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के निर्देशन में सीमा चौकी “ई” समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र में आयोजित किया गया।

शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) डॉ. घनश्याम पटेल ने सीमावर्ती ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद उनकी सलाह के अनुरूप 56वीं वाहिनी एसएसबी की पशु चिकित्सा शाखा के कर्मियों ने पशुपालकों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस शिविर का लाभ 33 सीमावर्ती पशुपालकों को मिला, जिनके कुल 134 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। बरसात के मौसम में पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं देखभाल के संबंध में पशुपालकों को आवश्यक जानकारी भी दी गई। शिविर के आयोजन से सीमावर्ती ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशुपालकों के लिए बेहद उपयोगी बताया तथा 56वीं वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गुप्ता (प्रभारी, “ई” समवाय कुशमाहा), 11 अन्य एसएसबी जवान एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार : शेखपुरा डीएम के आदेश पर डिग्री कॉलेजों और मॉडल स्कूलों का व्यापक निरीक्षण

जनसुनवाई में उप-मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं मंत्री जमा खां ने सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

BIADA Exit Policy के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹25.097 करोड़ की प्रथम किस्त के चेक वितरित

error: