बिहार

हाइवा गाड़ी ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। अनुमंडल फतुहा थाना क्षेत्र के पटना बख्तियारपुर NH 30 फोर लेन का । जहां तेज रफ्तार से आ रही हाइवा गाड़ी ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर में ऑटो सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। वही घटना स्थल पर ही दो महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद हाइवा गाड़ी के चालक , गाड़ी लेकर फरार हो गया। वही घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए NMCH भेजा । दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छान बीन की , पुलिस ने मृतक महिला की पहचान जक्कनपुर की रहने वाली नविता कुमारी,और मधु देवी के रुप में किया है ।

बताया जाता है की पटना से ऑटो पर सवार हो कर परिवार के सभी सदस्य करौटा के जगदम्वा स्थान पर पूजा करने जा रहे थे। जहां फतुहा के NH 30 के पास पटना की ओर आ रही हाइवा गाड़ी का चालक अपना नियंत्रण खोते हुए ऑटो में टक्कर मार दी । जिसके कारण दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजनो में कोहराम मंच गया है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और आरोपी हाइवा चालक की तलाश में जुट गई है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: