बिहार

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

पटना, पीयूष कुमार प्रियदर्शी :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण हो रहा है। आज पीएम ने पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प सभागार’ से इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

बिहार को मिली सौगात

सीएम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

सीएम ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा, “अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास सिर्फ भवनों के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है। यह यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने की व्यापक पहल है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।”

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री के प्रति बिहारवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। सीएम ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेलवे अवसंरचना के विकास को आगे भी नई गति मिलती रहेगी।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: