बिहार

व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के सर्वेक्षण के मुताबिक छठ पूजा मे 16000 करोड़ का व्यापार हुआ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स CAIT बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आस्था का पर्व छठ पूजा बिहार का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है। अब यह पर्व बिहार के साथ साथ पूरे हिंदुस्तान के साथ विदेशों में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर व्यापार भी काफी अच्छा होता है और इसमें पुर्ण रूप से स्वदेशी सामानों की बिक्री होती है। पटना के बाजारों में कपड़ा, फल, पूजन सामग्री और पीतल के बर्तनों सहित करीब ₹600 करोड़ के आसपास का कारोबार होता है। इसमें से अकेले पूजन सामग्री (सूप, दऊरा, मिट्टी के चूल्हे, गुड़, नारियल आदि) का हिस्सा ₹100 से ₹250 करोड़ के बीच रहता है।

देशभर का कुल कारोबार. पूरे भारत में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा पर्व मनाए जाने से ₹60,000 करोड़ से ज्यादा का व्यापार दर्ज किया गया है। श्री वर्मा ने बताया कि बिहार के बाद दिल्ली-एनसीआर में लगभग ₹9,000 करोड़ और झारखंड में करीब ₹6,000 करोड़ का व्यापार हुआ है। छठ पूजा पूरी तरह से स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों पर आधारित पर्व है, जिससे छोटे कारीगरों और किसानों को सीधा लाभ मिलता है। पारंपरिक हस्तशिल्प. बांस के सूप, दऊरा (टोकरी), मिट्टी के चूल्हे और दीयों की भारी मांग रहती है। फल और कृषि उत्पाद. सेब, केला, नारियल, ईंख (गन्ना), डाभ नींबू, सुथनी, हल्दी और अदरक की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है। कपड़े और बर्तन. नए वस्त्र (विशेषकर साड़ियां और पारंपरिक परिधान) तथा पीतल व कांसे के बर्तनों के बाजार में जबरदस्त उछाल रहता है।

Related posts

ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस की कार्रवाई, स्मैक और बाइक के साथ युवक गिरफ्तार!

पटना यातायात पुलिस का ‘लाइन डे’ आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

लोक आस्था के महापर्व छठ की नहाय-खाय के साथ शुरुआत, चार दिनों तक सूर्योपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु