बिहार

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) आमजनों की समस्याओं के समाधान एवं उनकी शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा।

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास कायम करना है।

Related posts

पीपल के पत्ते पर उकेरी छठ महापर्व की अद्भुत तस्वीर, मधुरेंद्र ने दिया आस्था और प्रकृति संरक्षण का संदेश

पीपल के पत्ते पर उकेरी छठ महापर्व की अद्भुत तस्वीर, मधुरेंद्र ने दिया आस्था और प्रकृति संरक्षण का संदेश

मंडल कारा, जहानाबाद में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम, 03 महिला बंदियों सहित कुल 08 बंदी कर रहे छठ व्रत