पटनासिटी, रॉबीन राज। चौक थाना मोड़, झाऊगंज स्थित काली कला मंच पर श्री श्री काली पूजा समिति एवं न्यूज क्राइम 24 के संयुक्त तत्वावधान में माँ काली की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बंगाली पद्धति के अनुसार बाबा द्वारा सर्वप्रथम विधि-विधान से माँ काली की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद समिति के सदस्यों एवं न्यूज क्राइम 24 की टीम ने मां की भव्य आरती उतारी। आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच माँ का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा, पटना की महापौर सीता साहू, डिप्टी मेयर रेशमी चन्द्रवंशी, वरीय समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी, रीता रस्तोगी, राकेश यादव, अनंत अरोड़ा एवं चौक थाना प्रभारी राज किशोर सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को माँ का आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र एवं माँ काली की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया।

वहीं, कार्यक्रम में पटनासिटी के कई टॉप क्रिएटर्स को भी आमंत्रित किया गया। उन्हें चौक थाना प्रभारी द्वारा अंगवस्त्र एवं माँ काली की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सम्मान पाने वाले में रौशन झांकी, जानवी की दुनिया, डॉली व्लॉगस, सौरव व्लॉगस, स्वास्तिक सैनी, जस्वीन्दर सिंह, राहुल ब्लॉगस्टर, आदित्य कुमार, कुणाल कौशल, रत्नेश राज, आध्या व्लॉगस, पटना की सोमू, अनुज व्लॉगस, जी पटना वाले, अमन व्लॉगस, ब्लॉग्स विथ अविनाश, एक्सपलोर पटना व्लॉगस समेत अन्य क्रिएटर्स और ब्लॉगर्स शामिल हैं। इस मौके पर आयोजकों की ओर से घोषणा की गई कि जिन क्रिएटर्स के वीडियो पर सर्वाधिक व्यूज आएंगे, उन्हें विशेष सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं एवं डिजिटल क्रिएटर्स को प्रोत्साहित करना भी रहा।
