बिहार

भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु किया जा रहा है धन संग्रह

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्री राम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह हेतु आज दिनांक 15.01.2021 दिन शुक्रवार को नरपतगंज शिवमंदिर से “प्रभु जय श्री राम” के जयकारे के साथ धन राशि संग्रह के कार्य की शुरुआत की गयी। जिसमें जिला अभियान प्रमुख डॉ मनोज साह, खंड अभियान प्रमुख बबलू सिंह, सह खंड अभियान प्रमुख विवेक भगत, नीरज भगत, प्रदीप परवाना धीरेन्द्र यादव, बुलबुल यादव,खंड पालक अशोक हितैषी,कोषाध्यक्ष कमलेश जी, प्रचार प्रसार प्रमुख रामानंद ठाकुर, रामानंद देव,भरत उपाध्याय,पंचायत अभियान प्रमुख मधुरा उत्तर से प्रेम राय, मधुरा दक्षिण से अभियान प्रमुख ऋतिक रॉय, मधुरा पश्चिम से अभियान प्रमुख उमेश भारती,सह अभियान प्रमुख अमोद मण्डल सहित राजन गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु लोगों से धन संग्रह किया जाएगा और इस हेतु तमाम कार्यकर्ता आज से इस अभियान में जुट जाएंगे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

वार्ड सदस्य ग्रामीणों के साथ सड़क निर्माण को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

अररिया में एनडीए घटक दलों के सयुंक्त कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा

एमडीए की तैयारी को लेकर 104 कॉल सेंटर के द्वारा जिलों को किये जा रहे हैं कॉल

error: