बिहार

प्रचार प्रसार हेतु जीविका कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया गया रवाना

अररिया(रंजीत ठाकुर): जीविका अररिया के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 18 जनवरी ,बुधवार को अररिया प्रखंड परिसर के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में किया जाएगा । इसके प्रचार-प्रसार के लिए आज प्रचार वाहन को अररिया सदर के जीविका कार्यालय से रवाना किया गया । इस प्रचार वाहन को जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर, प्रबंधक मानव संसाधन ओम प्रकाश , एचएनओ विवेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक रवि कुमार एवं ज्ञान किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर ने बताया कि इस रोजगार मेले से बेरोजगार युवाओं को काफी हद तक लाभ मिलेगा रोजगार मेला में हॉस्पिटैलिटी ,नर्सिंग, होटल व्यवसाय ,सुरक्षा गार्ड, लॉजिस्टिक ,सेल्स रिटेल ,बीमा, टैक्सटाइल्स एवं ऑटोमोबाइल से जुड़ी कंपनियां भाग लेंगी।

Related posts

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने धनतेरस व दीपावली की दी शुभकामनाएं

दो बाइक पर लदी 42 लीटर नेपाली शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार!