बिहार

विद्युत चोरी मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

images 2021 01 15T224544.611

अररिया(रंजीत ठाकुर): विद्युत चोरी के आरोप में बथनाहा ओपी क्षेत्र के दीपोल तथा भवानीपुर के चार लोगों के विरूद्ध गुरुवार को मनीष कुमार कनिय विद्युत अभियंता जोगबनी के द्वारा बथनाहा ओपी में विधुत चोरी अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया है । मनीष कुमार ने बताया कि विधुत का अधिक बकाया होने के कारण इन लोगो का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था लेकिन चोरी छिपे पुनः टोका लगा कर घरों में बिजली जलाया जा रहा था जिसकी सूचना हमलोगों को ग्रामीणों द्वारा दिया गया था जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी किया गया जिसमें जाँच के क्रम में कुछ लोगो को अवैध तरीके से बिधुत जलाते पकड़ा गया तथा उनके ऊपर दंडात्मक करवाई किया गया है , जिसमे दीपोल के दिनेश मंडल पर 30,320 ,राजेश मंडल पर 49,826 ,मो हनीफ पर 49,129 तथा भवानी पुर के मो ईशा पर 21,802 रुपया का जुर्माना लगाया गया है. उक्त छापेमारी अभियान में पुलिस बल के अलावे मानव बल सुमन कुमार ठाकुर ,सन्नी कुमार राय ,धीरेंद्र राय आदि कर्मी शामिल थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!