क्राइमताजा खबरेंबिहार

अपराधियों ने युवक की गोली मारकर कर दि हत्या

IMG 20240726 WA0109


पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार की राजधानी पटना में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिससे पटनावासी त्राहिमाम हैं। राजधानी पटना में फिर से एक बार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भुन दिया जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना पटना के सुलतानगंज थाना के शाहगंज इलाके का है जहां पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने नीरज कुमार को गोलियों से भून  कर चलते बने। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी डीएसपी सरथ आरएस दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गए है और आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटे हैं।

घटना के संबंध में डीएसपी ने बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या हुई है जिसका पहचान  कुम्हरार बिस्कोमान कॉलोनी के रहने वाले नीरज कुमार के रूप में किया गया है और यह जमीन के खरीद विक्री का काम किया करते है। वहीं उन्होंने बताया कि FSL की टीम को भी बुलाया गया है और गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान की जा रही हैं। अब देखना होगा कि किस तरह से इस मामले की गुत्थी पटना पुलिस सुलझाती है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!