ताजा खबरेंबिहार

वीसी ने रामेश्वर दास पन्नालाल महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल की लगाई क्लास

IMG 20240724 WA0009


पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चौक शिकारपुर स्थित रामेश्वर दास पन्नालाल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉलेज की प्रिंसिपल के खिलाफ बुधवार को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर आरके सिंह से शिकायत की। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के द्वारा छात्राओं से कई तरह के अवैध वसूली किए जा रहे हैं।

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने प्राचार्य की लगाई क्लास–

VideoCapture 20240724 232305

छात्राओं के बाद को गंभीरता से सुनने के बाद पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर आरके सिंह ने रामेश्वर दास पन्नालाल महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ पूनम को फोन पर जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने डॉक्टर पूनम को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर छात्राओं से किसी तरह की पैसे की वसूली की जाती है तो वह गैर कानूनी होगा। कॉलेज इसके बावजूद भी अगर उनकी बात को नहीं मानता है तो इसके खिलाफ सख्त और कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने फोन पर ही प्रिंसिपल को यह बताया है कि अगर कॉलेज के पास फंड नहीं है तो वह कॉलेज तत्काल बंद कर दें। लेकिन छात्रों से किसी भी तरह का अवैध वसूली वह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

छात्राओं का विद्यालय प्राशासन पर आरोप-

VideoCapture 20240724 232501

बताते चलें कि अपनी कई मांगों को लेकर बीते सोमवार को कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। छात्राओं ने कहा कि विद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई भी चीज के कागजात या फॉर्म भरने के नाम पर छात्राओं से अवैध रूप से वसूली की जाती है,

कॉलेज की प्राचार्य ने बताया था–

Screenshot 20240724 232405 WhatsApp

इस मामले पर कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर पूनम से बात किया गया था तो उन्होंने बताया कि छात्राओं का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राएं कॉलेज आना नहीं चाहती हैं और वह चाहती है कि उनकी मनमानी और मोनोपोली कॉलेज के अंदर चले। उन्होंने आरोप लगाया की छात्राएं कॉलेज आना नहीं चाहती हैं और इसके विपरीत बिना पढ़ाई किया वह परीक्षा में अच्छे नंबर का डिमांड करती हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन किसी भी तरह के छात्राओं का अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!