बिहार

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

पटना, सोनू कुमार :  राज्य में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट को लेकर बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने शुक्रवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक 52वीं PRAGATI समीक्षा बैठक के निर्देशों के अनुपालन के लिए बुलाई गई थी।

1930 हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार का निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि 1930 राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर वित्तीय धोखाधड़ी की तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस नंबर का प्रचार हर जगह किया जाए:

  • बिजली बिल और मोबाइल ऐप: बिल पर नंबर छापा जाए और रिचार्ज ऐप पर बैनर चलाया जाए
  • सुधा डेयरी: दूध के पैकेट और सुधा बूथों पर 1930 नंबर प्रमुखता से लिखा जाए
  • नगर निगम LED: शहरों में डिजिटल होर्डिंग और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता संदेश चलें
  • साइबर मंगलवार: स्कूल-कॉलेजों में साप्ताहिक जागरूकता अभियान जारी रखा जाए

‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के आंकड़े

बैठक में बताया गया कि राज्य में संगठित साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन साइबर प्रहार में अब तक:

  • 6,251 म्यूल बैंक खातों का सत्यापन
  • 702 लोगों पर कानूनी कार्रवाई
  • 507 अभियुक्त गिरफ्तार

बिहार के 4 जिले देश के टॉप साइबर हॉटस्पॉट में

देश के शीर्ष साइबर हॉटस्पॉट जिलों में बिहार के 4 जिले शामिल हैं – नवादा – रैंक 2, नालंदा – रैंक 4, पटना – रैंक 7 और शेखपुरा – रैंक 15। पटना एटीएम और चेक से पैसे निकासी में भी देश में टॉप पर है। इन जिलों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए।

पैसे वापसी और तकनीकी प्रगति

  • MRM: 16,593 मामलों में से 5,642 पर कार्रवाई कर ₹224.53 लाख की राशि बहाल करने का आदेश
  • GRM: बैंकों द्वारा गलत फ्रीजिंग की शिकायतों में बिहार ने 98% से अधिक निष्पादन कर बेहतर प्रदर्शन किया
  • समन्वय पोर्टल: अन्य राज्यों के 90.22% CIAR मामलों का निष्पादन
  • सहयोग पोर्टल: 75.65% अवैध URLs हटवाए गए
  • क्षमता निर्माण: 4,221 पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध का विशेष प्रशिक्षण

मुख्य सचिव के निर्देश

  1. e-Zero FIR: 1 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में e-Zero FIR दर्ज कर तुरंत नियमित FIR में बदलें
  2. DLBC बैठक: म्यूल खाते फ्रीज कर राशि पीड़ितों को लौटाने की प्रक्रिया तेज करें
  3. फर्जी सिम पर कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज पर सिम बेचने वाले एजेंटों के खिलाफ विशेष अभियान

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

बिहार : ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ में डीएम ने सुनी 41 फरियादियों की समस्याएं

error: