बिहार

बाईपास में अर्धनिर्मित मकान से मिला युवक का क्षत्र विक्षत्र स्थिति में शव

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा के एक अर्ध निर्मित मकान में सोमवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। धवलपुरा के अर्धनिर्मित मकान में शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मृतक को पहचानने के लिए भारी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाने को दी। लोगों ने बताया कि सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के शव के नजदीक एक बैग पड़ा था, जिसमें भारी संख्या में कपड़े रखे थे। आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि देर रात को इस रास्ते से संभव हो यह युवक गुजर रहा हो और लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इसकी हत्या कर डाली है। इस मामले को लेकर बाईपास थाना के प्रभारी अमित कुमार से बात करने पर उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिली है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर वे इसकी पूरी छानबीन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरे मामले को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में जुटी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वह जल्द ही इसकी पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच की है और हत्या 4 दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा है।

Related posts

सटीकता से उत्कृष्टता तक : एम्स पटना में सर्जिकल कौशल का जीवंत प्रदर्शन

पटना सिटी में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, अशोक सेवा समिति ने किया स्वागत

सरकार आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की “डायनामिक प्राइसिंग” को नियंत्रित करे : संजय यादव

error: