बिहार

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिला में 5 अगस्त तक एक लाख बीस हजार नये राशन कार्ड बनाये जायेंगे। इसके लिये माइक्रो लेवेल पर प्लानिंग करें एवं मिशन मोड में सभी पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने राशन कार्ड निर्माण से जुड़े पदाधिकारियों को उक्त निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अनुरूप राशन कार्ड बने इसके लिये शिविर लगाकर आवेदन लेने के साथ-साथ योग्य परिवारों के पास जाकर भी आवेदन प्राप्त करें।

राशन कार्ड निर्माण के लिये दिये जाने वाले आवेदन के साथ आधार कार्ड, परिवार का फोटो, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं मोबाईल नम्बर दिया जाना है। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत सचिव, टोला सेवक एवं विकास मित्रों को निदेश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी घरों में भ्रमण करते हुये नये राशन कार्ड की पात्रता रखने वाले छूटे हुये गृहस्थों की पहचान कर उनसे आवेदन प्राप्त करें। यदि उनके पास ऊपर वर्णित कागजातों में से कोई वांछित प्रमाण-पत्र उपलब्ध न हो तो उस प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाईन आवेदन करवाने में लोगों का सहयोग करें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर सभी प्रक्रिया पूरी कर इन आवेदकों का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दें।

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि वे जमा किये गये आफलाईन आवेदनों को स्मार्ट ई.पी.डी.एस. पोर्टल पर ऑनलाईन करावें। अनुमंडल पदाधिकारी पूरे कार्य का अनुश्रवण करेंगे। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि अपने क्षेत्र अंतर्गत जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें इस अभियान की जानकारी दें जिससे कि जन-जन तक सरकार की इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की जानकारी पहुँच सके एवं अधिक-से-अधिक पात्र लाभुको का राशन कार्ड बनाया जा सके।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: