बिहार

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपित किशोर को निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर न्यायालय के आदेश पर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, चौक थाना कांड संख्या 403/26 में गुरुद्वारा के पास बैग में रखी नकदी चोरी करने के आरोप में वैशाली जिले के निवासी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, चौक थाना कांड संख्या 402/26 में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में जीतू प्रसाद लेन निवासी विकास कुमार को निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर न्यायालय के निर्देशानुसार उसके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है : प्रधानमंत्री मोदी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

दुर्गापूजा को लेकर डीएम-एसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

error: