बिहार

प्रखंड और अंचल कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत बदतर, बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय एवं अंचलाधिकारी कार्यालय की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है. इसी मार्ग से एस डी पी ओ कार्यालय, प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक अस्पताल, सामुदायिक अस्पताल, ईवीएम गोदाम, निबंधन कार्यालय, आदर्शनगर, फुलवारी स्टेशन, शिव मंदिर और सूर्य मंदिर जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों और स्थानों की ओर भी आवागमन होता है.

इस सड़क पर कई गहरे गड्ढे हो गए हैं. बारिश होने पर इन गड्ढों में जलजमाव हो जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस मार्ग से ट्रक, बस, चारपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. साथ ही एन एच पर स्थित इसी मार्ग के सामने वाले हिस्से में स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण सड़क पार करने के दौरान आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

स्थानीय जनता ने आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत और नेशनल हाइवे पर ब्रेकर निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

दशहरा सेवा शिविर के उद्घाटन आरक्षी उपाधीक्षक शिव शंकर सिंह ने किया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

error: