बिहार

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रकृति संरक्षण अभियान के अंतर्गत पटना विमेन्स कॉलेज में सृष्टि एनवायरनमेंट क्लब, भूगोल विभाग एवं ईको टास्क फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोयोला यूनिवर्सिटी, शिकागो के स्कूल ऑफ एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी के व्याख्याता ब्रदर मार्क मैकी, एस.जे. ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरणीय स्थिरता, ईको-स्पिरिचुअलिटी तथा पारिस्थितिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को ईको-स्पिरिचुअलिटी और ईको-एंग्जायटी जैसी समकालीन अवधारणाओं को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में भूगोल एवं प्राणीशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों के अलावा सृष्टि एनवायरनमेंट क्लब तथा ईको टास्क फोर्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 200 विद्यार्थियों की सहभागिता रही। सत्र का समापन संवादात्मक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में यूथ कोऑर्डिनेटर तरुमित्र देवप्रिया दत्ता तथा भूगोल एवं प्राणीशास्त्र विभाग के संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह आयोजन डॉ. अमृता चौधरी (अध्यक्ष, भूगोल विभाग), डॉ. सुमीत रंजन (अध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग एवं उपाध्यक्ष, ईको टास्क फोर्स) तथा मीनाक्षी मिश्रा (सहायक प्राध्यापक, भूगोल विभाग एवं समन्वयक, सृष्टि एनवायरनमेंट क्लब) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: