बिहार

संपतचक के भोगीपुर एकता पुरम में अपार्टमेंट के बच्चों ने सीडीएस जनरल रावत दम्पति समेत 12 सैन्य अफसरों को दी श्रद्धांजलि

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के संपतचक प्रखंड के भोगीपुर गांव के पास अवस्थित एकता पुरम शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट्स में अपार्टमेंट के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका समेत 12 अन्य सैन्य अफसरों के एक हेलीकॉप्टर हादसे में असमय मौत के बाद बड़े ही शोकाकुल माहौल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने पुष्पांजलि कर एवं मृत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस कार्यक्रम में सत्यजीत, देवांस, मायान्शी, प्रतयुश, अन्वेशा, आरव,त्रिशा आदी बच्चो के साथ प्रसिद्ध समाजसेवी नागेश्वर सिंह स्वराज , रंजीत कुमार रॉय, मनीष कुमार गुप्ता, बिनय कुमार ,मुकुल कुमार , शिवान्शु कुमार , सुजीत कुमार सिंह , हरी जी, राम कृष्ण , कुन्दन कुमार , अंजय यादव, विजय साह , राकेश कुमार , गौतम कुमार , श्रवण कुमार ने भी भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुमार रॉय ने किया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जा रहा, यातायात जारी

error: