बिहार

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक एक की मौत एक जख्मी!

नालंदा(राकेश नालंदा): हरनौत थाना अंतर्गत गोनावां गांव के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक पोआरी गांव निवसी 26 वर्षीय राम निवास प्रसाद है। जख्मी सरोज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
परिवार ने बताया कि दोनों चापाकल मिस्त्री हैं। बाढ़ से चापाकल का काम कर बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए। जख्मी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने राम निवास को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां उनकी दहाड़ गूंजने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: