बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मध्य विद्यालय नवाबगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि हशीब अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजा रक्षित, समाजसेवी ओमप्रकाश यादव सहित विद्यालय के शिक्षकगण—आलोक दत्त, अनवर हुसैन, दीनानाथ पोद्दार, कृष्ण कुमार, अमित कुमार, अर्चना कुमारी एवं दीपा कुमारी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: