बिहार

अचानक आग लग जाने के 4 घर समेत 10 लाख की समान जलकर राख

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या – 04 में शनिवार की रात करीब 8:00 बजे अचानक आग लग जाने से चार घर सहित 10 लाख की सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फुलकाहा थाना अंतर्गत अंचरा पंचायत, वार्ड संख्या 4 हनुमान नगर निवासी लत्तर दास पिता स्वर्गीय गोविंद दास के 4 कच्ची आवासीय घर में शनिवार की रात अचानक आग लग जाने से घर समेत नगदी 10 हजार, एक मोटरसाइकिल, होंडा पंप सेट, सिलाई मशीन,मिक्सी मशीन, धान,चावल, गेहूं, चौकी, पलंग, सहित 8 बकरी में से चार बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 4 आग से झूलस गई है।

Advertisements
Ad 1

गृहस्वामी के अनुसार घर में रखे एक भी सामान को नहीं बचा पाया है। आग लगने के कारण घर में रखे सिलेंडर भी फट गया है। गृह स्वामी ने बताया कि आग कैसे लगा हम लोगों को कोई पता नहीं है। घटना की जानकारी देर रात ही फुलकाहा थाना पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया, सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नगीना कुमार दल बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर जायजा लिया। वहीं घटना के बाद आज रविवार को पीड़ित गृहस्वामी के घर जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना देने पहुंच गए। वार्ड सदस्य हेमंत मंडल ने घटना की जानकारी अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को दिया है।

Related posts

फुलवारी में डकैती गिरोह पर शिकंजा, सरगना सोनू के इशारे पर एक और डकैत गिरफ्तार!

जीण माता शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं को पानी-शरबत वितरण

बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सहारा ओल्ड एज होम में जांच और परामर्श

error: