बिहार

एसएसबी जवानों ने 42 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को धरदबोचा!

अररिया, रंजीत ठाकुर  फुलकाहा 56वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को सीमा पिलर संख्या-188/04 राम दास टोला मानिकपुर के समीप अपाचे बाइक से शराब के साथ नेपाल से आ रहे एक तस्कर को भारतीय क्षेत्र में धरदबोचा।

दबोचा गए तस्कर के पास से नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 42 लीटर शराब बरामद हुआ। मौके पर से ही बाइक समेत तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विवेक कुमार यादव पिता बिलो यादव, ग्राम मानिकपुर, वार्ड- 11, थाना फुलकाहा, जिला अररिया का निवासी बताया। एसएसबी जवानों ने जप्त शराब व बाइक समेत गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। एसएसबी जवानों के द्वारा यह कार्रवाई फुलकाहा एसएसबी कैंप प्रभारी सहायक सेनानायक अर्जुन अदनोर के नेतृत्व में जवानों ने की है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: