पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की धरती से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले मनोज कुमार इन दिनों दुबई में फॉरेंसिक साइंस, DNA रिसर्च और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मूल रूप से पटना के रहने वाले मनोज कुमार पिछले 18 वर्षों से दुबई में रहकर व्यवसाय एवं तकनीकी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वे अपनी कंपनी BioSpace Scientific LLC का संचालन कर रहे हैं, जो फॉरेंसिक साइंस, DNA रिसर्च, क्लिनिकल रिसर्च तथा शैक्षणिक एवं अकादमिक संस्थानों को वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराने का काम करती है।

इसी क्रम में हाल ही में मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ World Police Summit में भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उन्होंने फॉरेंसिक साइंस, DNA तकनीक और आधुनिक जांच प्रणालियों से जुड़े वैज्ञानिक समाधानों को प्रस्तुत किया। समिट के दौरान विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों, संस्थानों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने तथा भविष्य में नए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर मिला।
मनोज कुमार की कंपनी BioSpace Scientific LLC मुख्य रूप से रिसर्च यूज ओनली (RUO) उत्पादों, वैज्ञानिक उपकरणों, अनुसंधान संबंधी तकनीकों और समाधानों को प्रयोगशालाओं एवं संबंधित संस्थानों तक पहुंचाने का कार्य करती है। कंपनी का उद्देश्य आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और अनुसंधान के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
मनोज कुमार का मानना है कि आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ अपराधों की जांच को अधिक प्रभावी एवं सटीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनका प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान समाधानों को मध्य पूर्व सहित विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक एवं अकादमिक समुदाय तक पहुंचाया जाए।
व्यावसायिक और तकनीकी गतिविधियों के अलावा मनोज कुमार मीडिया जगत से भी जुड़े हुए हैं। वे न्यूज़ क्राइम 24 बिहार के चैनल संचालक एवं प्रमुख के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस माध्यम से बिहार की खबरों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का प्रयास किया जाता है। पटना से दुबई तक का मनोज कुमार का सफर बिहार के उन उद्यमियों की क्षमता और मेहनत को दर्शाता है, जो अपने अनुभव, तकनीकी दक्षता और कार्यक्षमता के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
