ताजा खबरेंबिहारराजनितिकलाइफ स्टाइल

लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2014 में 26 को नरेंद्र मोदी ने पहली और 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। बता दें कि नरेंद्र मोदी आजादी के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इसी के साथ लगातार 10 साल बहुमत के साथ केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार चलाने वाले मोदी इकलौते नेता हैं।

नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह और अमित शाह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. अमित शाह के बाद नितिन गडकरी को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ द‍िलाई. मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होने वाले अधिकांश सांसदों को पहले ही फोन आने शुरू हो गए थे. सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद की सूची में एक दर्जन से अधिक भाजपा सांसदों के नाम हैं. इसमें सहयोगी दलों के सांसदों के नाम हैं. सूत्रों के अनुसार, लखनऊ लोकसभा सीट से जीतने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह के केंद्रीय रक्षा मंत्री बने रहने की संभावना है. वहीं अमित शाह के पास ही गृह मंत्रालय का जिम्मा रह सकता है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: