बिहार

जमीन विवाद निपटारा को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर नरपतगंज अंचल अंतर्गत
शनिवार 08 जून को फुलकाहा थाना परिसर में एएसआई अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरवार का आयोजन किया गया है। जिसमें मजिस्ट्रेट के रूप में हल्का कर्मचारी रवि कुमार ने पूर्व से चले आ रहे दो मामले में से एक मामले का साक्ष्य के आधार पर सुलह समझौता के तहत निष्पादित किया।

वहीं आज जमीन विवाद निपटारे को लेकर दो व्यक्तियों ने आवेदन दिया है।मजिस्ट्रेट ने एएसआई के मौजूदगी में नए आवेदन का जांच पड़ताल कर आवेदक को कहा साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होकर पक्षों के बीच अपनी बात रखेंगे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई की जायेगी।

Related posts

भोजपुर पुलिस सख्त कलाकारों और स्टूडियो संचालकों पर कार्रवाई

विश्व पुलिस समिट में बिहार के मनोज कुमार की मजबूत उपस्थिति, फॉरेंसिक और DNA तकनीक के क्षेत्र में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

टीबी का इलाज पूरा होने के बाद भी हर चार में से तीन मरीजों को सांस संबंधी परेशानी : एम्स पटना का अध्ययन