बिहार

एसएसबी जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से तस्करी का डीजल किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी फुलकाहा बीओपी के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर जवानों ने मानिकपुर के समीप बॉर्डर पिलर संख्या 189/2 के समीप सुबह करीब 10:30 बजे 65 लीटर डीजल जप्त किया।
इस संबंध में फुलकाहा कैम्प प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि साईकिल पर लादकर उक्त डीजल को नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था।पूछताछ में उक्त तस्कर ने अपना नाम मनोज यादव,ग्राम अमरौरी, मानिकपुर का निवासी बताया।

Advertisements
Ad 1

वहीं पथरदेवा बीओपी के जवानों ने भी सुबह करीब 4:00 बजे 80 लीटर डीजल को जप्त करने में सफलता पाई। उपरोक्त दोनों स्थानों से जप्त किए गए डीजल की कागजी कार्रवाई करते हुए कस्टम कार्यालय, फारबिसगंज के सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने दिया है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: