बिहार

एसएसबी ने बस से 4200 नशीली टैबलेट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी जवानों ने गुरुवार के शाम सूचना के आधार पर बथनाहा से बीरपुर जाने वाली पैसेंजर बस पृथ्वी लोक से एक काले रंग की बैग में रखें 4200 पीस नशीली टैबलेट बरामद किया है। यह कार्रवाई एसएसबी 56 वीं वाहिनी के स्पेशल टीम पार्टी कमांडर सुरेंद्र पाल सिंह पथरदेवा बीओपी कमांडर के नेतृत्व में फुलकाहा बीओपी इंस्पेक्टर जीटी विषमदेव सिंह के अलावे कांस्टेबल संतोष कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, के द्वारा बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर चौक पर जांच के क्रम में किया गया है।

Advertisements
Ad 1

बस में सवार सभी यात्रियों से बारी-बारी बैग पूछा के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ के क्रम में बस में सवार ओमप्रकाश दुबे पिता राधा कृष्णा दुबे, ग्राम मटियारी, थाना फारबिसगंज, एवं राजेश कुमार राय पिता रामचंद्र प्रसाद राय थाना वीरपुर, ग्राम बीरपुर वार्ड संख्या चार, जिला सुपौल ने स्वीकार किया कि बैग मेरा है।एसएसबी के द्वारा बैग का जांच करने पर उसमें नशीली टैबलेट देखा गया। जिसे एसएसबी जवानों ने बैग जप्त कर कागजी कार्रवाई कर कारोबार में संलिप्त उक्त दोनों व्यक्ति को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु बथनाहा थाना पुलिस सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एसएसबी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर उक्त दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की तैयारी में लगे हुए हैं।

Related posts

अनुत्तीर्ण बालिकाओं के लिए “हाई स्कूल कार्यक्रम” बना नई उम्मीद, 213 छात्राएं हुईं सफल

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

error: