पंजाब

इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने शहीद परिवारों के साथ मनाई होली

पठानकोट, कंवल रंधावा। होली का त्यौहार रंगों का त्योहार है ये त्योंहार हर कोई अपने परिवार के साथ बड़ी खुशियो से मनाता है लेकिन अपने घरों से दूर हमारे सिमा प्रहरी इस त्योहार में अपनों से दूर रह कर भी इस होली का त्योहार अपने साथियों के साथ बड़ी धूम धाम से मनाते है ऐसा कुछ ही देखने को मिला पठानकोट के साथ लगते इंडो पाक बॉर्डर के बामियाल सेक्टर की कमलजीत बीएसएफ की भारतीय पोस्ट पर जहां पर बी एस एफ के जबानों की ओर से होली मनाई गई जिस में देश की खातिर अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों के शहीद परिवार भी इंडो पाक सिमा पर पहुंचे जहां पर होली के रंगों का तिलक लगा कर देश भक्ति के गीत पर नाच कर होली की शुभकामनाएं सभी को दी ओर पूरा इलाका भारत माता की जय से गूँज उठा।

देश की खातिर शाहिद हुए जवानों के परिवार जो भारत पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों के साथ होली मनाने पहुंचे है उन्होंने कहा कि हमे गर्व है कि हम अपने देश के जबानों के साथ होली मना रहे है इस से जहां शाहिद परिबार को जहाँ आ करके ऐसा लगता है कि वो अपने शाहिद हुए बच्चो के साथ है वही इन जबानों को भी परिबार की कमी महसूस नही होती ओर उनका मनोबल भी बढ़ता है वही स्कूली बच्चो ने भी जवानों के साथ होली मना कर खुशी मनाई उन्होंने कहा कि इस तरह से उन्होंने कभी होली नही मनाई है हमे बहुत अच्छा लगा है यहां आ कर।

Advertisements
Ad 1

वहीं इस मौके पर 109 बटालियन के कमांडेंट ने भी पूरे देश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि आज शाहिद हुए जवानों के परिवार पहुंचे है जिनसे उन्होंने होली मनाई है जो बहुत अच्छा लगा है।

Related posts

नशे की ओवरडोज के चलते एक नौजवान की हुई मौत!

“शहर जिंदा करो” – श्रीजल गुप्ता की पहल पर शहर को मिले पोर्टेबल टॉयलेट; व्यापार मंडल के सहयोग से तय होंगे स्थान

पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी बसें रोकीं

error: