बिहार

एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वारा लगातार चलाई जा रही है जनकल्याण कार्यक्रम, नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर एसएसबी 56 वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देश पर मंगलवार को जोगबनी स्थित “सी” समवाय कंपनी के जवानों के द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों पशुपालक के पशुओं के लिए फारबिसगंज के डॉक्टर रामशरण राम ने जांच कर इलाज किया।

Advertisements
Ad 1

शिविर में डॉक्टर के द्वारा कुल 61 पशुओं का जांच किया गया। तत्पश्चात एसएसबी के द्वारा पशुपालकों को डॉक्टर के परामर्श के अनुसार मुफ्त दवाइ का वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के पशुपालक सहित ग्रामीण एवं एसएसबी के दर्जनों कर्मी मौजूद रहे। एसएसबी के द्वारा चलाए गए इस शिविर से स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है।

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

error: