पंजाब

गुरु कृपा ऑटोमोबाइल का ताला काटकर लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स चोरी!

पानीपत, धर्मवीर शर्मा : चोरों ने बीती रात । बबैल नाका ड्रेन के पास स्थित गुरु कृप्या ऑटोमोबाइल शॉप में चोरों ने रात के अंधेरे में ताला काटकर लाखों रुपये के महंगे स्पेयर पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। दुकान को शुरू हुए अभी महज करीब पांच महीने ही हुए थे और इतनी बड़ी चोरी से दुकानदार सकते में है।दुकान के मालिक संजू ने बताया कि रविवार रात वह दुकान का शटर अच्छी तरह लॉक करके गए थे। सोमवार सुबह उनके छोटे भाई अंकित दुकान पर पहुंचे तो शटर ऊपर उठा हुआ था और ताले गायब थे। अंदर जाकर देखा तो दुकान से लाखों रुपये कीमत का महंगा स्पेयर पार्ट्स का सामान गायब था।

संजू के मुताबिक चोर दुकान से कई सामान पैक करके भी ले जाने की तैयारी में थे। कुछ पैक किए हुए स्पेयर पार्ट्स दुकान में ही मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर किसी वजह से पूरा माल नहीं ले जा सके और कुछ सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।चोरी की सूचना मिलते ही दुकानदार ने चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।वहीं दुकानदारों का कहना है कि इलाके में रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरों के ब पर लगाम लगाई जा सके।

Related posts

जनता दर्शन में डीएम ने बांटे आयुष्मान कार्ड, बीमारी से जूझ रहे लोगों को मिली इलाज की उम्मीद

शादी से पहले 20 लाख की गाड़ी की मांग का आरोप, युवती ने की आत्महत्या!

नशा तस्करी के नेटवर्क पर पानीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

error: