बिहार

समाजसेवी सुखदेव सिंह ने शुरू किया “मिशन नौनिहाल सम्मान”

फुलवारीशरीफ़, अजित। पटना के संपतचक प्रखंड अंतर्गत एकतापुरम (भोगीपुर) मे मिशन नौनिहाल सम्मान” के तहत ईलाके के वयोवृद्ध सक्रिय समाजसेवी, सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सम्मान से सम्मानित, संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के स्थायी सहयोगी सदस्य सुखदेव सिंह के कर-कमलो द्वारा निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स परिसर के सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय मे मंगलवार से दलित-महादलित, पिछड़े-अतिपिछड़े व गरीब, जरुरतमंद विधार्थी बालक-बालिकाओ के लिए मानवाधिकार दिवस के अवसर पर निःशुल्क पठन-पाठन सामग्री का वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है.इस केन्द्र पर कॉपी व अन्य पाठ्य सामग्री वितरण का निःशुल्क सुविधा निर्बाध रुप से चलता रहेगा. सुखदेव बाबू के इस पहल से इलाके के गरीब व जरुरतमंद विधार्थी बालक-बालिकाओ मे हर्षोल्लास एवं अभिभावको के चेहरे पर सुकून व निशचिंतता का भाव दिखा।

सुखदेव बाबू ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी गरीब विधार्थी बालक-बालिकाओ के लिए अनेको कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे बच्चे लाभान्वित भी हो रहे हैं लेकिन अज्ञानता व अशिक्षा के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी व लंबी है. उन्होंने कहा कि इसे परास्त करने के लिए सरकार के साथ-साथ समाज को भी अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करना होगा. उन्होंने ईलाके के लोगो से भावनात्मक अपील किया कि जरुरतमंद बच्चो के अभिभावक निःसंकोच होकर इस सुविधा का लाभ उठायें।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व सभी सम्मानित लोग व बच्चो ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मुकेश सिंह, मुकुल कुमार, पुजा सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार झा, विजय सिंह, हरि जी (अवकाश प्राप्त शिक्षक) मुकेश कुमार (शिक्षक), बिनोद कुमार (शिक्षक), शिव कुमार (शिक्षक), रंजय कुमार (शिक्षक) गणेश, श्रवण दास, महेश्वर प्रसाद, समीर कुमार, रीतेश कुमार, अमरजीत कुमार, राहुल कुमार, रजनीश कुमार, जीवन कुमार, लखन कुमार के साथ भारी संख्या मे अभिभावक व विधार्थी बच्चे बच्चियों की उपस्थित रही।

Related posts

विश्व श्रवण दिवस पर एम्स पटना ने दिया जागरूकता का संदेश

बजट बैठक में टैक्स वसूली पर जोर, बकाया खत्म करने का लक्ष्य

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी.एड. कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

error: