बिहार

बीएड की फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ एंव अन्य सवालों को लेकर सीनेट के बैठक का घेराव

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना विश्वविद्यालय के द्वारा बीएड की फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आज तमाम छात्र संगठनों के द्वारा पटना विश्वविद्यालय में चल रही सीनेट के बैठक का घेराव किया गया। जो पटना कालेज से निकल कर जुलूस के शक्ल में नारे लगाते हुए पटना विश्वविद्यालय शताब्दी द्वार पर पहूँच कर विश्वविद्यालय गेट को तोड़ कर सीनेट में घुसने का प्रयास छात्र संगठनों के द्वारा किया गया इसी क्रम में छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच झड़प भी हुई जिसके बाद तमाम छात्र विश्वविद्यालय गेट पर ही बैठ कर नारेबाजी करने लगें इसी क्रम में पुलिस पदाधिकारी और छात्रों के बीच बातचीत हुई जिसके बाद प्रदर्शनकारियों के द्वारा विश्वविद्यालय को एक ज्ञापन दिया गया उसके बाद विश्वविद्यालय गेट पर ही एक सभा की गई जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से मीर सैफ अली, नीरज यादव एवं आसिफ ने की इस सभा को संबोधित करते हुए AISF के पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला, आईसा के विकास यादव, एनएसयूआई के सिल्टू, SFI से मुकुल राज, छात्र जाप के दिपांकर, AIDSO से नीकोलाई, ओसामा खुर्शीद, छात्र राजद के मिर्णाल, दिशा से वारूणी ने संयुक्त रूप से कहा है कि जिस तरह विश्वविद्यालय ने छात्र विरोधी शिक्षा विरोधी कदम उठा रही है जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा और अगर पटना विश्वविद्यालय बीएड फीस वृद्धि वापस नही लेती है तो फिर आने वाले दिनों में तमाम छात्रों को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन करने का काम करेगी। इस आन्दोलन में अक्षय, तौसिक, अमन, पंकज, राकेश, शास्वत, अजीत, उज्जवल सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थें।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: