बिहार

जल जमाव से मुक्त होगा संपतचक का शाहपुर जगनपुरा इलाका : अमित कुमार

फुलवारीशरीफ, अजीत। राजधानी पटना का संपतचक का शाहपुर जगनपुरा रोड वार्ड नंबर 6 में अब लोगों को जल जमाव से पूरी तरह मुक्ति मिल सकेगी. जल जमाव की गंभीर समस्या के समाधान के लिए रविवार को वार्ड नंबर 6 में संपतचक नगर परिषद के अध्यक्ष अमित कुमार ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी.साथ ही उन्होंने इलाके में घूम-घूम कर जल भराव की समस्या को दूर करने के उपाय को देखा और लोगों को अस्वस्त किया कि हर हाल में इस इलाके को जल जमाव से मुक्त किया जाएगा।

नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू ने बताया कि नगर परिषद संपतचक के वार्ड संख्या 6 के शाहपुर में इस रविवार मुख्य पार्षद अमित कुमार ने जनता दरबार लगाया और वार्ड संख्या 6 की समस्याओं को शाहपुर मोहल्ला में घूम के जाना. सभापति ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द इस जल जमाव की समस्या को दूर कर दिया जाएगा. मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव भी मौजूद रहे।

Related posts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

error: