बिहार

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

शेखपुरा,  उमेश कुमार : समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में बुधवार को डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में भूमि विवाद और शराबबंदी को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसपी हिमांशु सहित सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

डीएम ने बताया कि भू-समाधान पोर्टल पर प्राप्त कुल 2198 आवेदनों में से 2177 का निष्पादन हो चुका है। शेष मामलों को एक सप्ताह के भीतर निपटाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी सीओ को हर शनिवार को अंचल स्तर पर पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ शनिवारीय बैठक अनिवार्य रूप से करने और इसका प्रचार-प्रसार करने को कहा।शराबबंदी की समीक्षा करते हुए डीएम ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान तेज करने का आदेश दिया। जब्त शराब के शीघ्र विनष्टीकरण और जब्त वाहनों की नीलामी में तेजी लाने को कहा गया।

बताया गया कि 1 जनवरी 2026 से 18 सितंबर 2026 तक उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में हजारों लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की है और भारी मात्रा में जावा-महुआ विनष्ट किया है।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान और पूर्ण शराबबंदी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

error: