बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

शेखपुरा, उमेश कुमार : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

एसडीओ ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पूजा पंडाल मुख्य सड़क से हटकर सुरक्षित स्थान पर बनाया जाए, ताकि आम लोगों और यातायात को परेशानी न हो। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष तैयारी करने को कहा गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बताया गया कि शेखपुरा थाना क्षेत्र में अब तक 45 डीजेसंचालकों के विरुद्ध बॉन्ड डाउन की कार्रवाई की जा चुकी है।सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बॉडी वारंट, बॉन्ड डाउन और सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को पूजा जुलूस और प्रतिमा विसर्जन के रूट का निर्धारण करने और रास्ते में लटकते व जर्जर बिजली के तारों की जांच कर रिपोर्ट एसडीओ कार्यालय को सौंपने को कहा गया है।

बैठक में एसडीपीओ, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना साहिब में जल्द शुरू होगा एम आर आई सैन्टर सेंटर, गुरुविंदर सिंह ने उल्हासनगर के चार साहिबज़ादे सेंटर का किया दौरा

error: