बिहार

सीएम से मिले पूर्व विधायक व बिहार महादलित आयोग के सदस्य अरुण मांझी एवं जनता दल यू संपतचक प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार “टप्पू”

फुलवारीशरीफ़, अजीत। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नौ वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के पश्चात पूर्व विधायक व बिहार महादलित आयोग के सदस्य अरुण मांझी एवं जनता दल यू संपतचक प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार “टप्पू” ने 1- अणे मार्ग, मुख्यमंत्री आवास जाकर शुभकामनायें एवं बधाई दी.
मुख्य मंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा की विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व मे संपूर्ण बिहार मे न्याय के साथ विकास की आंधी पूर्ववत चलता रहेगा।

दलित-महादलित, पिछड़ा- अतिपिछड़ा समाज के साथ सभी वर्ग के महिलाओ, छात्रो- नौजवान खासकर स्कूल कालेज मे पठन-पाठन करने वाले लडकियों मे खुशी की लहर है. इन्होने आगे कहा कि विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियो एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओ के भावनाओ को सम्मान देने की परंपरा से बिहार मे समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंच रहा है।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: