बिहार

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का बंद का ऐलान, पुलिस अलर्ट सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

चतरा, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है। संगठन के जोनल कमांडर नथुनी जी के नाम से एक हस्तलिखित प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल पर्चे में TSPC ने पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए इसका विरोध किया है। इसी आक्रोश के चलते संगठन ने चतरा हजारीबाग, पलामू, लोहरदगा और गुमला जिले में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है।

बता दें कि हाल ही में पुलिस कार्रवाई में TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया था, जिसे पुलिस ने बड़ी सफलता बताया था। अब TSPC इसी एनकाउंटर को फर्जी बता रहा है।इधर बंद की घोषणा के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। चतरा सहित सभी पांच जिलों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बंद के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: