पंजाब

स्कूल बस ने स्कूटी सवार महिला टीचर को कुचला, मौके पर मौत!

पानीपत,  धर्मवीर शर्मा : पानीपत की मुखीजा कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 35 वर्षीय शीतल के रूप में बताई जा रही है, जो एक निजी स्कूल में टीचर थी।जानकारी के अनुसार, शीतल सुबह घर से स्कूटी पर सवार होकर अपने स्कूल के लिए निकली थी।

रास्ते में मुखीजा कॉलोनी के पास वह एक अन्य निजी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शीतल 10 साल के बेटे की मां थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

प्लास्टिक के दानों की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

नशे में धुत ड्राइवर ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, युवती ने पीछा कर पकड़ा; जड़े थप्पड

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा