बिहार

सरस्वती पूजा की धूमधाम, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

अररिया, रंजीत ठाकुर। क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजा अर्चना शुक्रवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। छात्र एवं युवा वर्ग जगह-जगह भव्य पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना और वंदना कर रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

इसी कड़ी में नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका बसमतिया,घूरना, मानिकपुर, नवाबगंज, भोड़हर, सोनापुर, अचरा, भंगही, पोसदाहा, नरपतगंज, आदि जगहों में सरकारी गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर माँ शारदे की पूजा अर्चना को लेकर बड़े-बड़े मनमोहक पंडाल बनाकर किया जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा गया कि फुलकाहा के विभिन्न स्थानों पर मां शारदे की पूजा तो की जा रही है।” स्टूडेंट मसाल क्लब” के युवाओं के द्वारा भव्य पंडाल बनाकर विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा की जा रही है । वहां शनिवार संध्या भक्ति जागरण का भी आयोजन युवाओं के द्वारा किया जा रहा है । फूलों और इलेक्ट्रॉनिक रंगीन बल्बों से बना द्वार आकर्षण का केंद्र बन रहा है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय दिख रहे है।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: