बिहार

सरस्वती पूजा करके नए सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर। विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास शिशु मंदिर / बालिका विद्या मंदिर कटहरा फारबिसगंज में सरस्वती पूजा करके नए सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की वंदना करके बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति बिहार सह स्थानीय अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद, अंजू गोयल, प्रीति अग्रवाल बच्चों द्वारा सरस्वती पूजा की गई प्रसाद वितरण किया गया। अभिभावकों के द्वारा लगातार अपने बच्चों का नामांकन का तांता लगा रहा।

प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने बच्चों को नई ऊर्जा, शक्ति व उत्साह के साथ अधिक मेहनत करके विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करें। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। इस दौरान उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष शकलदेव मंडल, उप प्रधानाचार्य सह मीडिया प्रभारी अजय कुमार राय, सुषमा कुमारी, विनोद कुमार राय, अखिल कुमार झा, अशोक कुमार राय, प्रेरणा कुमारी , शबनम देवी, भवानी श्री,भाजपा नेता योगेश मंडल, वकील मनीष कुमार ठाकुर, प्रकाश मिश्रा, राजद नेता देवेश ठाकुर के साथ के समस्त कर्मचारी अभिभावक, अभिभाविका उपस्थित रहे।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: