बिहार

तेजस्वी यादव से मिलकर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने विधान परिषद चुनाव के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय ने बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के संबंध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से मिलकर दिशा निर्देश प्राप्त किया। इन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की धारा की मजबूती के लिए विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक क्षेत्रों के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल अपने प्रतिनिधित्व की मजबूती के लिए और चुनाव मैदान में पार्टी के स्तर से उम्मीदवार देने के प्रति कटिबद्ध है।

Advertisements
Ad 1

इस दिशा में नेता प्रतिपक्ष ने निर्देश दिया है कि उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने में शिक्षक प्रकोष्ठ अपनी महती भूमिका निभाये। और चुनाव अभियान को अभी से ही शुरू कर दें उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित बनाने में। इन्होंने यह भी कहा कि राजद शिक्षक प्रकोष्ठ पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित बनाने के अभियान में शिक्षक प्रकोष्ठ की और से सभी लोग अभी से लग जाए, जिनको भी उम्मीदवार बनाया जाए, उसकी जीत को सुनिश्चित बनाये। इस दिशा में इन्होंने शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय को कुछ टास्क भी दिए हैं और इसे जल्द से जल्द पूरा करके जनवरी महीने की आखिर तक सारी बातों की जानकारी उपलब्ध कराने का दिशा – निर्देश दिया है। ज्ञातव्य हो कि पटना प्रमंडल, दरभंगा प्रमंडल, तिरहुत प्रमंडल में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव होना है, जबकि कोशी प्रमंडल में स्नातक और सारण प्रमंडल में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होना है।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: